वेटरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के चारों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म कलाकारों ने अपने विचार रखे हैं। कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल ट्वीट्स की सीरीज में घटनास्थल पर ही पीड़ित का मंदिर बनाने की अपील की है। रंगोली ने लिखा-
सच्चे पुरुष महिलाओं की रक्षा करते हैं। हम निश्चित रूप से एक महान भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं जहां लोग महिलाओं के साथ बलात्कार या उत्पीड़न के बारे में सोच कर भी डरेंगे। आज मेरा दिल इस बात पर गर्व कर रहा है कि मैंने सही लोगों को चुना है। ये नया भारत है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।
मैं जानती हूं साउथ के कई लोग फिल्म एक्टर्स के मंदिर बनाते हैं। मैं अपील करती हूं कि उन्हें एक मंदिर उस जगह पर पीड़िता का भी बनान चाहिए, जहां उसे जिंदा जलाया गया था। ठीक उसी तरह जैसे मां शक्ति के अंग गिरने पर देवी शक्ति पीठ बनाए हैं।
पीड़ित के परिवार को पक्षपात का सामना करना पड़ रहा है, यदि हम प्रियंका को सम्मान नहीं देते हैं तो उसकी छोटी बहन का जीवन कभी भी सामान्य नहीं होगा, तो कृपया इस बारे में सोचें।